03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरेबाजार युवक ने डाली युवती के मुंह में पिस्तौल की नली, तीन बार दबाया ट्रिगर, लोगों ने उतारा आशिकी का भूत

एफएनएन, देहरादून : दुस्साहसी युवक ने सरेबाजार एक युवती को स्कूटर से नीचे गिराया और उसके मुंह में पिस्तौल की नली डाल दी। युवक ने एक के बाद एक तीन फायर करने चाहे लेकिन तीनों बार कारतूस अटक गया। जिससे, तीनों फायर मिस हो गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और युवक को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लोगों की पिटाई से युवक बेहोश हो गया था, जिसे अस्पताल भेजा गया। घटना पूर्वी पटेलनगर में सहारनपुर रोड किनारे दुकानों के सामने हुई। मंगलवार शाम के करीब साढ़े पांच बजे एक युवती चाय की दुकान के बाहर स्टूल पर बैठी थी। कुछ देर बाद वह वहां से उठी और स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। इसी बीच एक युवक सड़क पार करते हुए आया और युवती के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया।

युवती का सिर नीचे सड़क पर लगा। फिर युवक उसके ऊपर बैठ गया और जेब से पिस्तौल निकाल उसकी नली युवती के मुंह में डाल दी। युवक ने पहली बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने दो बार और प्रयास किए लेकिन एक बार भी फायर नहीं हुआ। पास खड़े एक दुकानदार ने झपट्टा मारकर युवक को धकेल दिया और उसके ऊपर लेट गया।

किसी ने बेसबाल का बैट उठाया तो कोई हाथों से ही करने लगा पिटाई

इस धक्के से युवक के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गई। फिर क्या था वहां मौजूद लोग युवक के ऊपर टूट पड़े। किसी ने बेसबाल का बैट उठाया तो कोई हाथों से ही उसकी पिटाई करने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाजार चौकी ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम कमलजीत सिंह निवासी दरभंगा बिहार लिखा हुआ था। यह रेलवे का आईडी कार्ड था। जबकि, युवती की पहचान ऋचा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। ऋचा यहां स्थानीय विवि में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी बीच उसने मौका पाकर उसकी हत्या करनी चाही। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

सीएम धामी ने मजदूरों को दी एक-एक लाख की राहत राशि, कुछ ही देर में भेजे जाएंगे ऋषिकेश एम्स

जेब में मिले सर्जिकल ब्लेड

दुकानदारों और पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से तीन सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुए। यदि समय रहते उसे न पकड़ा जाता तो वह इन ब्लेड से भी युवती पर वार कर सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी पहले यहीं पढ़ाई करता था।

काफी देर से मंदिर के पास गली में खड़ा था युवक

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि इस युवक को काफी देर पहले मंदिर के पास गली में देखा गया था। जबकि, लड़की पहले से ही दुकान में मौजूद थी। हालांकि, दोनों की पहले मुलाकात हुई या नहीं इस बारे में स्थानीय लोगों को भी जानकारी नहीं है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। इसके बाद ही आगे की जांच की जाएगी।

Hot this week

Rudraprayag में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का CM धामी ने किया निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img