03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर किच्छा में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

एफएनएन, किच्छा : गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में शनिवार को नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंच प्यारों की अगुवाई में पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन प्रारम्भ होकर महारणा प्रताप चौक, पं. दीन दयाल चौक से आवास विकास होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पुरानी मंडी में आकर समाप्त हुआ।


नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पालकी में शोभायमान रहे। पुरानी गल्ला मंडी से विशाल नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ, जिसमें सबसे आगे गुरुनानक देव का संदेश प्रसारित करते पंच प्यारे धार्मिक ध्वज (निशान साहिब) लेकर चल रहे थे। जिसके पीछे तमाम वाहनों पर गुरूनानक देव महाराज सहित सभी गुरुओं के चित्र, गतका पार्टी, विभिन्न स्कूलों की झाकिंया, पालकी साहिब व महिलाओं की टोली सड़क पर झाडू लगाते हुए गुरू का गुणगान करते हुए चल रही थी।


दूर दराज से आये विभिन्न गुरुद्वारों के कीर्तन जत्थे शब्द कीर्तन करते हुए गुरू की महिमा का गुणगान कर रहे थे। इस अवसर पर नगर में अनेक स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाये गए थे जंहा कीर्तन में शामिल संगत पर श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। साथ ही तमाम जगहों पर प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गो से होते हुए सांय आवास विकास पहुंचा, जहां से वापस पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा साहिब में आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में जहां गतका पार्टी में युवा करतब लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं आतिशबाजी का नजारा भी देखते बन रहा था।


इस मौके पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, भूपेन्द्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, गौरव बेहड़, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान देवेन्द्र विर्क, स्टेज सैकट्री निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप सिह गोल्डी, निशान सिंह, अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह, सुभाष तनेजा, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कामरा, जसविन्द्र कामरा, गुरप्रीत कामरा, जगजीत कौर, सतनाम कौर, मनजीत कौर, रविन्द्र कौर, धनजीत कौर, पवनीत कौर, कवलजीत कौर, रशलीन कौर सहित सैकडो की संख्या में सेवादार मौजूद रहे।

स्टेज सैकट्री निर्मल हंसपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 26 नवंबर को शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरमत समागम व 27 नवंबर को प्रातः 8 बजे अखंड पाठ का भोग पडेगा। उपरांत गुरू का अटूट लंगर संगत में वितरित किया जायेगा।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img