03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में निकाली गई भव्य निशान यात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

एफएनएन, रुद्रपुर : ग्राम भगवानपुर स्थित श्री बालाजी धाम के तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के प्रथम दिवस पर आज दोपहर श्री बालाजी धाम के श्री गुरु जी महाराज महंत हरनाम चंद जी के पावन सानिध्य में एलाइंस कम्युनिटी हॉल से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जो ग्राम दानपुर, भगवानपुर, क्रिस्टल कालोनी, आरआईटी कॉलेज सरस्वती राइस मिल से होकर गुजरती हुई श्री बालाजी धाम में संपन्न हुई। मार्ग में अनेक स्थानों पर बाबा भक्तों द्वारा निशान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और यात्रा में शामिल बाबा भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

श्री बालाजी धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने बताया कि निशान यात्रा से पूर्व एलायंस कम्यूनिटी हॉल में बाबा भक्त गुरदीप सिंह गाबा, ओमप्रकाश राजपूत, अवतार सिंह, राजन आनंद, सुमित गुगलानी, किशन नारंग, नीरज बत्रा आदि द्वारा सभी के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। श्री बालाजी महाराज का आर्शीवाद लेकर निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजे एवं ढोल के साथ डीजे की धार्मिक धुनों के संग बाबा भक्त निशान यात्रा में बाबा के जयघोष करते जा रहे थे। श्री बाला जी धाम पहुंचने पर वहां मौजूद भक्तों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। निशान यात्रा का संचालन एवं व्यवस्थापन कैलाश राजपूत ने किया।

उत्तराखंड : खेल नियमावली में होगा संशोधन, कुछ अन्य खेलों को शामिल करने की तैयारी

इस दौरान विजय भूषण गर्ग, भारत भूषण चुघ, राजेंद्र श्रीधर, पवन जिंदल, कैलाश राजपूत, रवि बाठला, प्रीतम अरोरा, पवन जिंदल , राजेश सिंघल, विजय अरोड़ा, मुकेश घई, राज कोली गिरीश चंद्र पांडे, सतीश कुमार हुड़िया, जुगल किशोर बाम्बा, रीना राजपूत, विवेक पुंशी, मीना अरोरा, मंजीत कौर, प्रभा बठाला, चित्रा राजपूत, दीपक गुगलानी, हार्दिक बठला, बबीता श्रीधर, रोहित हुडिया, पायल घई, सपना राजपूत, भारती बांबा, तरुणा खुराना, रीता गुगलानी, पंडित श्याम पाण्डेय, पूनम गुगलानी, सुदेश गुगलानी, इंद्रजीत कौर, विशाल नारंग, ज्योति नारंग, अजय छाबड़ा, नीलम छाबड़ा, जितेंद्र छाबड़ा, तारावती पाण्डे , आदि सहित सैकड़ों बाबा भक्त मौजूद थे।

भारत भूषण चुघ ने बताया कि कल 26 नवंबर दिन रविवार को श्री बालाजी धाम में प्रातः 9:15 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात सायं 4:15 बजे से हवन यज्ञ आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर दिन सोमवार को प्रातः 11:15 बजे से श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जिसमें बाबा भक्त भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:15 से विशाल भंडारा आयोजित होगा। श्री चुघ ने समस्त बाबा भक्तों के साथ ही आम जनता से कल 26 नवंबर को आयोजित रक्तदान शिविर एवं हवन यज्ञ तथा 27 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे से श्री बालाजी दरबार में सपरिवार पहुंचने की अपील के साथ ही उन्होंने युवाओं से रक्तदान शिविर में अपना सहयोग करने का भी आग्रह किया।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img