03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहले धोखाधड़ी अब बच्चे की मौत पर फंसे चर्चित सामिया इंटरनेशनल बिल्डर के सीएमडी और जीएम

Spread the love

कोतवाली में दर्ज हुई चार लोगों के खिलाफ फिर, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

एफएनएन, रुद्रपुर : विवादित और सुर्खियों में रहने वाला सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स अब एक बच्चे की मौत के मामले में बुरा फंस गया है। इस बिल्डर के सीएमडी जमील अहमद और बड़बोले जनरल मैनेजर मरगूब त्यागी समेत कंपनी के चार लोगों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। ठगी के एक दर्जन मुकदमों के बाद अब इस बिल्डर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने से पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

लेक सिटी के नाम से मशहूर सामिया इंटरनेशनल की विवादित कॉलोनी में लेक ही मौत की वजह बन रही है। शिवनगर वार्ड नौ रुद्रपुर निवासी शमशेर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 18 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे उसका छह वर्षीय पुत्र मनराज सिंह एक अन्य बालक के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह सामिया लेक में गिर गया। दूसरे बच्चे ने गेट पर गार्ड को जाकर बताया। गार्ड मौके पर गया, लेकिन उसने बच्चे को बाहर नहीं निकाला, ताकि उसके कपड़े खराब न हों। बाद में वहां काम कर रहे मजदूरों ने बच्चे को निकाला, तो उस समय बच्चे की सांस चल रही थी। आरोप है कि सामिया प्रबंधन न तो उनके बच्चे को अस्पताल ले गया और न ही उन्हें घटना की सूचना दी। एक घंटे बाद जब उन्हें पता चला तो वह बच्चे को लेकर अस्पताल गए, लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

शमशेर सिंह का आरोप है कि सामिया प्रबंधन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे, जिस कारण उसके पुत्र की जान गई। उसने सामिया के सीएमडी जमील खान, महाप्रबंधक मरगूब त्यागी, प्रोजेक्ट हेड आसिम और रमेश को नामजद करते हुए कहा कि इन लोगों ने तालाब के आसपास न तो तारबाड़ की थी और न ही कोई सपोर्ट लगाई थी। यही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोई गार्ड बिठाया था, जबकि तालाब में करीब छह फुट पानी भरा था। इसी लापरवाही के कारण उनके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img