03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दून के मैक्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने पहुंचे।

पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।

सीएम धामी भी यहां उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई।

Hot this week

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img