एफएनएन, किच्छा : अवैध कॉलोनी नैसरों द्वारा वन विभाग एव जिला पंचायत की भूमि की नाप झोक कर कब्जे में लिया गया। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के निकट कॉलोनी नाइजर द्वारा वन विभाग जिला पंचायत की भूमि के निकट कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था बताया जा रहा है कि उक्त कॉलोनी की भूमि के इर्द-गिर्द सरकारी भूमि भी लग रही थी जानकारी पर प्रशासन ने इत्यातन जिला पंचायत एव वन विभाग की भूमि की पैमाइश करते हुए उक्त भूमि को अपने कब्जे में लिया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता नितिन कुमार के संयुक्त अभियान में चुटकी देवरिया में कॉलोनाइजर द्वारा काटी जा रही कॉलोनी का स्थल निरीक्षण कर सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लिया। उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के अनुसार कॉलोनाइजर द्वारा सरकारी भूमि को कॉलोनी के मध्य प्रयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए संपूर्ण भूमि की नाप जोख की गई, तथा वन विभाग एवं अन्य विभागों की सरकारी भूमि को प्रशासन द्वारा कब्जे में लिया गया। इधर प्रशासन द्वारा नाप जोक के दौरान पहुंचे कॉलोनीनाइजर द्वारा भी अपने सभी दस्तावेज अधिकारियों के समुख रखे है।