03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत की सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता सुशील गाबा ने जताया हर्ष की आतिशबाजी

एफएनएन, रुद्रपुर:  वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के ऊपर शानदार जीत की खुशी में भाजपा नेता सुशील गाबा ने हर्ष जताते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई दी। भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि आज की जीत भारत के लिए बहुत खुशी का पल है।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार ओपनिंग और उसके बाद विराट कोहली की ऐतिहासिक शतकीय पारी तथा श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की सहायता से भारत ने 397 का शानदार स्कोर खड़ा किया उसके बाद मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की पारी तहस हो गई। यह एक ऐसी जीत है जिसने भारत वासियों के दिलों में हर्ष की लहर का संचार कर दिया है। आज हर भारतवासी खुश है , हर तरफ भारत के शानदार जीत से उत्साह का माहौल है। यह हर भारतवासी की जीत है।

गाबा ने आशा वक्त की जिस प्रकार भारत की टीम अभी तक अजेय रही है, उसी प्रकार फाइनल में भी अजेय रहेगी और विराट कोहली सहित समस्त देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों की यह टीम विपक्षी टीम को हराकर विश्व कप को अपने नाम कर लेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img