03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, धाम में पूजा-अर्चना के बाद गढ़वाल विवि को होंगीं रवाना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।  सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

  • सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी

राष्ट्रपति ने कहा, एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए वह अपना कोई भी व्यवसाय चुन सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img