03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस को धता बताते हुए एक रात में तीन घरों सहित दो दुुकानो में चोरी

एफएनएन, किच्छा : कोतवाली पुलिस को धता बताते हुए अज्ञात चोरो ने हल्द्वानी मार्ग स्थित दो दुकानो सहित विकास कॉलोनी के तीन घरो को निशना बनाते हुए हजारो रुपये की नगदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया, वही दूसरी ओर हल्द्वानी रोड स्थित दुकान स्वामियों का आरोप था कि पूर्व में अज्ञात चोरो द्वारा दुकानो की टीन काट कर माल सहित नगदी पर हाथ साफ किया गया है परन्तु पुुलिस द्वारा अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्रवाही न होने से चोरो द्वारा पुनः घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित परिवारो ने दी तहरीर में विकास कॉलोनी निवासी प्रीति देवी पत्नी गगन कश्यप ने बताया कि उनके घर से वीवो का मोबाईल सहित 60 हजार रुपये की नगदी जबकि धर्मवीर चौहान पुत्र रनवीर चौहान ने बताया कि उनके घर से 16 हजार रुपये नगद सहित एक मोबाईल फोन चोरी हुआ जबकि लखन पुत्र भगवानदास राजपूत ने एक मोबाईल फोन चोरी होनी की घटना की जानकारी दी।

इधर हल्द्वानी मार्ग स्थित यश किराना स्टोर स्वामी सोनू गुप्ता पुत्र स्व0 सरवेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देर रात्रि अज्ञात चोरो ने उनकी दुकान की टीम शेड काटकर दुकान में रखा राशन का सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि चोरी गये सामान व नगदी 40 हजार रुपये होगी। इधर रेलवे मार्केट स्थित दुकान शाहब आल की गारर्मेंट शॉप सेध मारी करते हुए अज्ञात चोरो ने लगभग 90 हजार रुपये की नगदी सहित कपड़ों की चोरी कर ली। सभी पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देते हुए अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।

  • पुलिस की सर्कियता कम होने से चोरो के हौसले हो रहे बुलंद- दुर्गेष

किच्छा। व्यापारी नेता दुर्गेश गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि पुलिस की सर्कियता कम होने से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है, उन्होंने कहा कि एक ही रात में हुई एक साथ पॉच घटनाओं ने साबित कर दिया है कि पुलिस प्रशासन की जाने वाली रात्रि गश्त सहित सर्कियता कम हुई है जिसके फल स्वरुप चोरों द्वारा अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे मार्केट में यह पहली घटना नही जब अज्ञात चोरों द्वारा टीन शेड काट कर दुकानांे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हो। उन्होंने कहा कि अगर घटनाओं का खुलासा शीघ्र नही हुआ तो व्यापारी उग्र आन्दोलन को बाध्य होगा।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img