03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जिम कार्बेट नेशनल पार्क में सफारी हुई महंगी, अब 4 घंटे के लिए चुकाने होंगे 6680 रुपये, नाइट स्टे शुल्क भी दोगुना

Spread the love

एफएनएन, रामनगर:  जिम कार्बेट नेशनल पार्क में डे सफारी, नाइट स्टे से लेकर फोटोग्राफी तक के लिए जेब पहले से अधिक ढीली करनी होगी। प्रस्तावित नये शुल्क की बात करें तो बिजरानी, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, गिरिजा पर्यटन जोन में डे विजिट (चार घंटे) के लिए अधिकतम छह लोगों तक पहले एक हजार रुपये का परमिट लगता था। अब प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क मिलाकर छह लोगों के लिए 3380 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 800 रुपये गाइड व जिप्सी के 2500 रुपये अलग से देने होंगे।

  • डे सफारी के लिए पर्यटकों को देने होंगे कुल 6680 रुपये

कुल मिलाकर डे सफारी के लिए पर्यटकों को 6680 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसके लिए 4300 रुपये ही चुकाने होते थे। नाइट स्टे का शुल्क भी दोगुना हो गया है। हालांकि वन प्रभाग के फाटो व सीतावनी जोन के लिए एक परमिट पर 500 रुपये बढ़ा है। यहां का शुल्क अब 1500 रुपये हो गया। वर्ष 2009 के बाद की गई यह वृद्धि नए पर्यटन सत्र से लागू होगी, जिसे कार्बेट की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

  • फोटोग्राफर के लिए भी बढ़ा दिया गया है कैमरे का शुल्क

कार्बेट में फोटोग्राफर के लिए भी कैमरे का शुल्क बढ़ा दिया गया है। पहले एसएलआर कैमरा मूवी का कोई शुल्क नहीं था। अब इसके लिए भारतीय को एक हजार व विदेशी पर्यटक को दो हजार रुपये चुकाने होंगे। एसएलआर के 300 एमएम या अधिक लेंस के कैमरे के लिए भारतीय को 1500 व विदेशी को तीन हजार रुपये देने होंगे। व्यावसायिक फोटोग्राफी के लिए अब भारतीय को दो हजार व विदेशी फोटोग्राफर को चार हजार रुपये देने होंगे।

  • वेबसाइट पर जल्दी अपडेट होगी नए पर्यटन सत्र से लागू दरें

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि नए पर्यटन सत्र से लागू होने वाली दरें कार्बेट की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट की जाएंगी। अभी कार्बेट के सात में से दो जोन ढेला व झिरना डे सफारी के लिए खुले हैं। बिजरानी जोन 15 अक्टूबर और ढिकाला समेत अन्य 15 नवंबर में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्बेट पार्क में कैंटर सफारी के लिए पर्यटकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

  • नई वेबसाइट में इस सुविधा को किया जा रहा शामिल

एडवांस आनलाइन बुकिंग कराने वालों को अब कैंटर के साथ ही सीट नंबर भी आवंटित होगी। कार्बेट की ओर से तैयार की जा रही नई वेबसाइट में इस सुविधा को शामिल किया जा रहा है।

ऐसे समझें डे विजिट की वृद्धि

  • प्रति पर्यटक शुल्क 500
  • छह पर्यटकों का शुल्क 3000
  • आनलाइन शुल्क 50
  • कूड़ा प्रबंधन शुल्क 80
  • गाइड शुल्क 800
  • जिप्सी प्रवेश शुल्क 250
  • जिप्सी शुल्क बिजरानी 2500
  • कुल शुल्क 6680

नाइट स्टे की नई दर

पुराना रेस्ट हाउस कमरा नंबर 1 व 2 – 5000

नाइट स्टे का पुराना दर

रेस्ट हाउस कमरा नंबर 3, 4 व 5 – 3000

केबिन – 2500

डारमेट्री – 500

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img