03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्यार में धोखा मिला तो भाई के साथ मिलकर कर दी थी प्रेमी की हत्या, युवती व युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  मसूरी के होम में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती व युवक को गिरफ्तार किया है। 10 सितंबर को भट्टा गांव के एक होमस्टे के कमरे में युवक का शव मिला था, मृतक की पहचान कपिल निवासी रुड़की के रूप में हुई। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ आकर ठहरा था।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन, कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी घरवालों की मर्जी से करेगा। इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को मरने की योजना बना ली।

  • भाई के साथ मिलकर चाकू से रेता प्रेमी का गर्दन

9 सितंबर को दोनों भाई-बहन कपिल को हरिद्वार से उसी की गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद दिल्ली चले गए। हत्या के लिए चाकू हरिद्वार से खरीदा था।

सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि जिन युवक व युवती के साथ कपिल ठहरा था वे बिना बताए ही रविवार तड़के चार बजे वहां से निकल गए हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img