03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मौसम को लेकर चेतावनी; देहरादून, पौड़ी समेत चार जिलों में आरेंज अलर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। वहीं प्रदेश में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में वर्षा को लेकर अलर्ट

प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी वर्षा की संभावना है, इसलिए इन जगहों पर बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी है। वहीं वर्षा व भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं।

भूस्खलन से ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

लगातार बारिश से हो रहे भूस्खलन के चलते ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। भारी वर्षा के कारण देर रात बोल्डर आने से राजमार्ग बाधित हुआ। राजमार्ग को खोलने का कार्य जारी है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का कार्य जारी

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में रात के समय हल्की वर्षा हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्तमान में यातायात सुचारू होने की सूचना है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल के पास भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग रात से अवरुद्ध है। राजमार्ग को खोलने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड के टीम मौके पर पहुंच गई है।

भूस्खलन के चलते धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप

वहीं धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी के पास भारी भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया है। राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुईं है। राजमार्ग को खोलने के लिए ऑल वेदर रोड निर्माण करने वाली कंपनी की टीम को जिला आपदा प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img