Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, कीमत सुनकर लोग...

उत्तराखंड में कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, कीमत सुनकर लोग परेशान

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। लोगों की थाली से टमाटर गायब होता जा रहा है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।

बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है।  एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

जिला  टमाटर के दाम  
उत्तरकाशी 160 से 180 रुपये प्रति किलो
बडकोट 100 -120 रुपए प्रति किलो
नौगांव 200 रुपये किलो  (लोकल टमाटर 80)
पौड़ी 160 रूपए  प्रति किलो
नई टिहरी 160 से लेकर 180 रुपए
बागेश्वर 200 किलो
टनकपुर 200 रुपए किलो
भवाली 200 रूपये किलो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments