देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हो।

बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।

बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img