03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में देवदूत बनी जल पुलिस, गंगा में डूब रहे कांवड़ यात्री की बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्तराखंड में इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने के मामले सामने आते रहे हैं।ऋषिकेश में एक बार फिर से एक ऐसे ही डूबते हुए कांवड़ियों को बचाया गया।

त्रिवेणी घाट में बुधवार की दोपहर दिल्ली का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। काफी दूर तक वह बह गया था। जल पुलिस के जवानों ने इस व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस व्यक्ति के लिए जवान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस वक्त उफनाती नदी में जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबते युवक की जान बचाई।

  • गंगा में नहाते वक्त बहा

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रामप्रकाश(45 वर्ष) गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ नीलकंठ महादेव जल चढ़ाने आया था। दोपहर के वक्त वह गंगा में नहा रहा था। पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। यह यात्री तेज बहाव के साथ करीब 50 मीटर दूर तक बह गया।

  • जल पुलिस के जवानों ने बचाई जान

ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार लाइफ जैकेट लेकर गंगा में कूदे। इस यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। त्रिवेणी घाट में कांवड़ यात्रा के दौरान जल पुलिस अब तक पांच श्रद्धालुओं को बचा चुकी है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img