03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्रवाल महिला समिति की पुनः अध्यक्ष बनीं सुषमा अग्रवाल, प्रिया को महामंत्री ऊषा को कोषाध्यक्ष चुना गया

एफएनएन, रुद्रपुर : अग्रवाल धर्मशाला में महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन 2 वर्षों के लिए हुआ, जिसमें सुषमा अग्रवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रिया अग्रवाल को महामंत्री उषा श्यामपुरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ताराचंद अग्रवाल की उपस्थिति मे चुनाव संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने कहा एक बार फिर समाज की बहनों ने चाहा और अध्यक्ष पद पर उन्हें सुशोभित किया। कहा कि वह अपनी कसौटी पर खरी उतरेंगी और समाज को नए आयाम देने का प्रयास करेंगी।

महामंत्री प्रिया गर्ग और कोषाध्यक्ष उषा श्यामपुरिया ने भी अपने पद का पूर्णतया निर्वाह करने और एकमत होकर काम करने का प्रण लिया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रूंगटा, हामंत्री कुशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। चुनाव में कांता अग्रवाल, नीतू रुंगटा, रचना झुनझुनवाला, राधा अग्रवाल, शालिनी गोयल, उषा अग्रवाल, ज्योति गोयल, पुष्पा गर्ग, रश्मि जिंदल, अंजू बंसल, नीतू गोयल, मीनाक्षी गर्ग, अनुराधा जैन, लक्ष्मी अग्रवाल, ममता गोयल, नीलम अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, कुसुम जैन, आशा खंडेलवाल, दीपा अग्रवाल, बबीता मित्तल, सुमन मित्तल, गोमती मित्तल, ममता मित्तल, अंजना अग्रवाल, गीता श्यामपुरिया, पूनम गुप्ता, मधु बंसल, अंकिता अग्रवाल आदि तमाम महिलाएं मौजूद थीं।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img