एफएनएन, किच्छा : तम्माना हो आसमा छूने की तो रास्ता कितना भी कठिन हो सफलता मिल ही जाती है, इन चंद लाइनों को साकार करते हुए दिशा कैरियर कोचिंग की छात्रा प्रिया गुरुरानी ने उस वक्त साकार कर दिखाया जब विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रिया गुरुरानी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। हालांकि इस परीक्षा परिणाम दिशा कैरियर कोचिंग के प्रिया गुरु रानी के अलावा तीन अन्य छात्रों ने भी सफलता हासिल की परंतु प्रिया गुरुरानी के लिए जीवन का संघर्ष एक अलग ही मोड लिए हुए था।
परीक्षा में सफलता के उपरांत उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका श्रीमती अंजिता पिता षष्ठी दत्त गुरुरानी को दिया। भेंट के द्वारा श्रीमती अंजिता ने बताया की संस्था के कविता टम्टा, रोहित पंत, अनस मलिक का चयन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर हुआ है इसके अतिरिक्त पटवारी भर्ती चयन में अरविंद सक्सैना का चयन हुआ है।







