एफएनएन, किच्छा : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज(भीम) संगठन की एक बैठक नगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश भीम अनार्य का नितिन वाल्मीकि के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सामाजिक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राकेश कुमार वाल्मीकि को प्रदेश सचिव, नितिन वाल्मीकि को जिला अध्यक्ष, आकाश भारती को नगर अध्यक्ष व शिवम कुमार को नगर अध्यक्ष यूथ विंग मनोनीत कर नियुक्ति पत्र देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, प्रदेश महासचिव राजू अंबेडकर,विजय अनार्य, दिलीप वाल्मीकि, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार,शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि,उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ, शाखा अध्यक्ष सचिन चरन, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार, चौधरी ईशा चरन, विमल चरन, विवेक चरन, अंकित कुमार, राकेश भारती,अरुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार,राजू वाल्मीकि सहित आदि लोग उपस्थित रहे।






