एफएनएन, किच्छा : पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पनेरू के नेतृत्व में मिग फार्मा कम्पनी में 10, 12 वर्षों से काम कर रहीं महिलाओ को कम्पनी से निकाले के विरोध में कम्पनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पनेरू ने आरोप लगाया के कम्पनी प्रबंधन महिलाओ से मनमाने ढंग के काम लेना चाहती है, महिलाओ द्वारा विरोध करने पर कम्पनी द्वारा महिलाओ को निकाला जा रहा है।
पनेरू ने कहा के प्रबंधन द्वारा जिस प्रकार की मनमानी की जा रही है वह न्याय संगत नहीं है उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा कंपनी में लंबे समय तक कार्य किया गया तथा जिस प्रकार बिना नोटिस के महिलाओं को निकाला जा रहा है इसके खिलाफ उनका आंदोलन महिलाओं को न्याय दिला देना नहीं समाप्त होगा। इस मौके पर गुरदास कालरा, चंदन पांडे, अजीत सचदेवा, रणजीत सिंह, गगन अरोरा, परमजीत सिंह, पवन सिंह, बबीता देवी, रजिया, रूपवती, रीता सिंह, गीता सिंह, नन्ही देवी, रानी देवी, रीता शुक्ला थे।






