03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी में उफनाते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, बचाने के लिए दौड़े ग्रामीण और परिजन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, टिहरी : भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह तब कोहराम मच गया जब 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली और गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई।

पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जंहा छात्रा का उपचार किया जा रहा है।

  • कभी भी हो सकती है अनहोनी

ग्राम प्रधान उदय सिंह नेगी ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है। और लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई।

जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी ने कहा कि विभाग को जल्द उक्त जगह पर पुलिया निर्माण करवाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश सिंह खाती ने बताया कि उक्त जगह पर नाला निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया है स्वीकृत मिलते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img