03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने चौकी में बैठाया तो मचा हंगामा, आने लगी सिफारिशें

Spread the love

एफएनएन, बरेली : प्रेमनगर में भाजपा नेता ने पत्नी को जमकर पीट दिया। घायल महिला ने जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। चौकी इंचार्ज के पास नेताओं से लेकर विधायक तक की सिफारिशें आने लगी। समझाने पर महिला समझौते के लिए राजी हो गई।

  • महिला ने चौकी में रोते हुए बताई पति की करतूत

प्रेमनगर के शराफत मियां की मजार कायस्थ वाली गली भक्ति चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पति भाजपा नेता है। शनिवार को वह अपने लॉकर में कुछ सामान रख रही थी। इस बात पर उनके पति ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमकर पीट दिया। उनके मुंह, गले और हाथ में चोट आई। वह जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी पहुंची। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया इसके बाद हंगामा मच गया। तमाम नेता और कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए। घायल महिला ने चौकी में बताया कि दो माह पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने भाजपा नेता पर बच्चे छीनने का आरोप भी लगाया। महिला ने बताया कि पति ने इस कदर उन्हें परेशान किया कि वह बीपी की गोलियां खा रही है। वहीं चौकी इंचार्ज के पास भाजपा नेताओं से लेकर विधायक के फोन सिफारिश के लिए आने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि समझाने के बाद महिला समझौते के लिए राजी हो गई है। समझौता कराया जा रहा है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img