03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों की प्राचार्य से ठनी, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने आज मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि महाविद्यालय में तमाम तरीके की समस्याएं होने के बाद भी उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जब छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा और पदाधिकारी प्राचार्य से मिले तो उनसे अभद्रता की गई और जाने को कह दिया गया। इससे गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने प्राचार्य गो बैक और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और अपना आक्रोश जाहिर किया। एबीवीपी से जुड़े राहुल गुप्ता ने कहा कि इस तरीके का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि बारिश के हर मौसम में कॉलेज में पानी भरता है, लेकिन प्राचार्य द्वारा सुध नहीं ली जाती, कॉलेज की बिल्डिंग और गेट जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगर प्राचार्य को छात्रों की जरूरत नहीं है तो छात्रों को भी ऐसे प्राचार्य की जरूरत नहीं है। वही विधायक शिव अरोरा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है वह जल्द ही छात्र और प्राचार्य से इस मामले में बातचीत करेंगे।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img