Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबालिकाओं को कैरियर काउंसलिंग का दिया प्रशिक्षण

बालिकाओं को कैरियर काउंसलिंग का दिया प्रशिक्षण

एफएनएन, किच्छा :  बालिका इंटर कालेज किच्छा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 200 बालिकाओं को कैरियर काउंसलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बच्चों को कैरियर के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही व्यक्तित्व विकास, व्यवहार परिर्वतन एवं समन्वय, कौशल विकास आदि पर प्रशिक्षण दिया गया।

जिसका शुभारम्भ जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता यादव द्वारा किया गया। तद्पश्चात सेवायोजन अधिकारी, खेल अधिकारी, आर्मी, इग्नू, ब्रिटानिया फाउंडेशन, द्वारा कैरियर काउंसलिंग के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही जिला चिकित्सालय से श्रीमती अंशु टंडन ने हेल्थ/खान पान आदि प्रशिक्षित दिया। कार्यक्रम के दौरान 200 बालिकाओं को स्कूल बैग एवं शी डायरी वितरित किया गया साथ ही कार्यक्रम में किशन सिंह मेहरा, जिला समन्यवक मिशन शक्ति सोनाली, रोली कश्यप, कुसुमु लता, लखविंदर कौर थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments