Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरेला पर्व पर भाजपाईयों ने किया पौधारोपण, दी बधाई

हरेला पर्व पर भाजपाईयों ने किया पौधारोपण, दी बधाई

एफएनएन, किच्छा : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्तो ने छायादार एवं फलदार पौधा रोपण कर सभी को हरेला पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री लता सिंह ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। उत्तराखंड में हरेला पर्व से सावन शुरू होता है, इस पर्व को शिव पार्वती के विवाह के रूप में भी मनाया जाता है, हरेला पर्व से 9 दिन पहले टोकरी में पांच या सात प्रकार के अनाज बोए जाते हैं और हरेला के दिन इसे काटा जाता है। मान्यता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को कृषि में अधिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर श्रीमती शैली फुटेला, एसके शुक्ला, मीरा तिवारी, कांती सक्सेना, लता सिंह थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments