03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान शुरू, 27 जून से होंगी जनसभाएं, पांचों लोकसभा क्षेत्र में रैलियां तय

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में भाजपा का घर-घर संपर्क कार्यक्रम शुरू हो गया है। पार्टी ने लोकसभा स्तर पर रैलियों की घोषणा भी कर दी है। 27 जून से हर विधानसभा में जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार वर्चुअल बैठक में अंतिम चरण के कार्यक्रमों के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों सभीं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।

  • जनसभा का आगाज टिहरी से

लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली जनसभाओं का आगाज टिहरी से होगा। 27 जून को टिहरी में जनसभा होगी। पौड़ी क्षेत्र की रैली 28 जून को सुबह 11 बजे गोचर में, हरिद्वार की 28 जून को शाम 4 बजे रुड़की में, अल्मोड़ा की रैली 30 जून को सुबह 11 बजे बागेश्वर में, नैनीताल क्षेत्र की रैली 30 जून को 11 बजे बाजपुर विधानसभा के करहनी में होगी। इन जनसभाओं में अभी केंद्रीय नेताओं के नाम तय होने हैं।

  • 270 मंडलों के बूथों के हर वोटर तक पहुंचेगी भाजपा

घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी 270 मंडलों के बूथों पर प्रचार सामग्री लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करेगी। केवल उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण करना है। साथ ही अपनी फोटो, वीडियो सरल व नमो एप पर अपलोड करने के अतिरिक्त अभियान के मिस्ड कॉल नंबर पर परिवार के सभी सदस्यों से मिस्ड कॉल भी करवानी है।

  • आज मनेगा योग दिवस, ये दो कार्यक्रम भी होंगे

भाजपा आज पूरे प्रदेश में योग दिवस मनाएगी। इसके अलावा 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस व आपातकाल दिवस को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। 25 जून के आपातकाल दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजन में आपातकाल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाना है ।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img