03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, धारदार हथियार लगने से एक छात्र गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर के निकट एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग काॅलेज के बाहर मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर घायल हो गया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।

मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के छात्र गेट पर खड़े थे। इस दौरान अलग-अलग समुदाय के छात्रों में मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच छात्रों के दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।

  • धारदार हथियार लगने से एक छात्र घायल

मारपीट होने से एक छात्र रजत राणा के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों के बीच मारपीट होते हुए देखकर गेट पर लगी सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से छात्रों में बीच-बचाव कराया। वहीं घटना की सूचना पुलिस मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गये।

बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने घायल छात्र को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र रुड़की क्षेत्र के ग्राम टोडा कल्याणपुर के व कुछ छात्र हरिद्बार के आसपास के गांव निवासी है। क्षेत्र में अलग-अलग समुदाय के छात्रों के बीच मारपीट होने को लेकर काॅलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भगवानपुर प्रभारी कार्यवाहक सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है की मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img