Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, मैदान में बढ़ेगा तापमान

पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश के आसार, मैदान में बढ़ेगा तापमान

एफएनएन: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मंगलवार को भी बारिश होेने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेग

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जून के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ही कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

देरी से आएगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments