Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगोत्री के पास रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची...

गंगोत्री के पास रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची 32 यात्रियों की जान

एफएनएन, देहरादून : गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी।

शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments