03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पांच वर्षीय मासूम बच्ची व पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर

Spread the love

एफएनएन, लक्सर : ट्रैक्टर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच वर्ष वर्षीय एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। भोगपुर टांडा गांव निवासी कृष्णपाल अपना स्कूल चलाते हैं।

मंगलवार की सुबह वह अपनी पांच वर्षीय बेटी श्रुति तथा अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी के पांच वर्षीय बालक को लेकर बाइक से स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में वे सामने से खनन सामग्री से लदे अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिस पर कृष्णपाल व उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पड़ोसी का पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

  • पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।

 

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img