हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार ट्रक में जा घुसी, हादसे में एक यात्री की मौत, तीन की हालत गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे।

बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के समीप कार ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया  पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। जिनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

Hot this week

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

Topics

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img