03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मुसीबतें बढ़ीं, मंत्रिमंडल से बर्खास्त की मांग

एफएनएन, ऋषिकेश : हाल ही में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सरेआम युवक की पिटाई  करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने राज्यपाल को मंत्री अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनका मुकदमे में नाम दर्ज करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भेजा है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के जरिये राज्यपाल को अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और मुकदमे में नाम दर्ज करने की मांग संबंधित ज्ञापन भेजा।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व पार्षद शकुंतला शर्मा ने कहा कि स्थानीय निवासी युवक के साथ मंत्री का मारपीट करना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि अगर आम नागरिकों के साथ भाजपा सरकार के मंत्री इस तरह के कारनामें करते रहेंगे तो इन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

शर्मा ने कहा कि पूर्व में विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटालों में भी इनका हाथ था और इस पर भी कोई कार्यवाही नही हुई थी।

कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से मंत्री अग्रवाल को पद से बर्खास्त करने और उक्त घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच के आदेश दिये जाने की मांग की।

पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत व कमलेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से मंत्री, पीआरओ व गनर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई।

वहीं शिकायत में नाम होने के बावजूद एफआईआर में मंत्री अग्रवाल का नाम का शामिल नहीं किया गया,जबकि वीडियो में वह स्पष्ट रूप से पीड़ित को अपने साथियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह सरासर गलत है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img