Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऊधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर कोरोना पॉजिटिव

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर कोरोना पॉजिटिव

  • 24 घंटे में  कुमाऊं में  306 लोग संक्रमित मिले, तीन की मौत

एफएनएन, हल्द्वानी : उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है बताया है कि टू नेट जांच में एसएसपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, कुमाऊं में सोमवार को 306 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 142 मामले नैनीताल व 118 मामले ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए। वहीं, तीन संक्रमितों की मौत हो गई है।

जाने, कुमाऊं में कहां कितने मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में सात, चम्पावत में 19, नैनीताल में 142, पिथौरागढ़ में सात और ऊधमसिंह नगर में 118 कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें से 146 की रिपोर्ट प्राइवेट लैब व 160 की रिपोर्ट सरकारी लैब से प्राप्त हुई। इसके अलावा 184 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कुमाऊं में सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती 88 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत भी हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments