03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गलत दस्तावेज देने पर जेसीआई से अमित जैन लोहिया की छुट्टी, जानें क्या है पूरा मामला

एफएनएन, रुद्रपुर : जेसीआई के जोन वाईस प्रेसीडेंट पद के चुनाव में गलत दस्तावेज पेश करने पर शहर के व्यवसायी अमित जैन लोहिया को पद से हटाया दिया गया है। उनके स्थान पर नए जोन वाईस प्रेसीडेंट की नियुक्ति की गयी है।

बता दें जेसीआई समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाली विश्व स्तरीय संस्था है। यह संस्था विश्व के कई देशों में काम कर रही है। सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संस्था ने देश भर में अलग अलग जोन बनाये हैं। उत्तराखण्ड और यूपी को मिलाकर एक जोन बनाया गया है, जिसमें 41 चैप्टर यानि शहर इकाईयां आती हैं। प्रत्येक जोन में एक जोन प्रेसीडेंट नियुक्त किया जाता है जिसके अधीन तीन वाईस जोन प्रेसीडेंट आते हैं। तीनो वाईस जोन प्रेसीडेट अपने-अपने क्षेत्र के चैप्टरों यानि शहर इकाईयों में प्रेसीडेंट से हर महीने कार्यों की समीक्षा लेते रहते हैं।

संस्था की नियमावली के अनुसार संस्था में पद हासिल करने के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है, यानि 40 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति किसी भी पद पर नियुक्त नहीं हो सकता है। जेसीआई ने एक नई संस्था 40 वर्ष से अधिक लोगों के लिए SMA( सीनियर मेंबर एसोसिएशन) बनाई है। जोन वाईस प्रेसीडेंट की नियुक्ति के लिए सभी चैप्टरों से नाम मांगे जाते हैं जिसमें से तीन नामों का सर्वसम्मति से चयन किया जाता है। सर्वसम्मति नहीं होने पर चुनाव प्रक्रिया से चयन किया जाता है।

पूर्व की तरह इस बार भी जोन वाईस प्रेसीडेंट के लिए नाम मांगे गये थे। जिसमें रूद्रपुर के अमित जैन लोहिया ने भी अपना नाम दिया था। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जोन प्रेसीडेंट अभिनव गुप्ता ने जोन वाईस प्रेसीडेंट के लिए राय बरेली के पवन अग्रवाल, झांसी के दीपक सोनी और रूद्रपुर के अमित जैन लोहिया के नामों की घोषणा कर दी। जबकि अमित जैन लोहिया की उम्र 40 के पार हो चुकी थी। जिस पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति लगायी और आपत्ति लगने पर जब अमित जैन लोहिया के दस्तावेजों की जांच की गयी तो पता चला कि अमित जैन ने जो आधार कार्ड पेश किया था उसमें कूट रचना करके उम्र कम दर्शायी गयी थी। जब उनके पासपोर्ट की जांच की गयी तो सारा मामला खुल गया। जिस पर जोन प्रेसीडेंट ने अमित जैन लोहिया को पद से हटा दिया और उनके स्थान पर मथुरा की शिखा गोयल को जोन वाईस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। यह मामला जेसीआई संस्था से जुड़े लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img