03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

एफएनएन, लखनऊ : शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी, डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह केस दर्ज किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो एफआईआर में बिल्डरों पर आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू के एक फ्लैट के लिए इन्होंने एक शख्स से करीब 86 लाख रुपये लिए.

रुपये लेने के बाद भी इन्होंने फ्लैट किसी और को दे दिया. वहीं पीड़ित ने एफआईआर में गौरी खान का नाम जोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट बुक किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने यह मुकदमा दर्ज कराया है.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img