03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

खनन रोकने गए सिपाही पर हमले के मामले में सीएम धामी सख्त, डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : राजधानी में अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन को रोकने गए सिपाही पर हमले की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार को कार्यालय बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कैंट इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए।

गौरतलब है कि कैंट थाना प्रभारी का चालक सिपाही मनोज रविवार सुबह सैर पर निकला था। इसी दौरान उसे जैंतनवाला में अवैध खनन की सूचना मिली। वहां उसने खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर को रोका तो चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में सिपाही मनोज बुरी तरह घायल हो गया।

उसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजधानी में खनन माफिया के इस दुस्साहस की खबर मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची तो उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को सोमवार सुबह अपने कार्यालय बुला लिया। साथ ही प्रदेश में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को कैंट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर विनय कुमार को लाइन हाजिर करते हुए मामले की निष्पक्षता से जांच के आदेश जारी कर दिए।

विनय कुमार के स्थान पर एसएसपी के पेशकार रहे इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला को कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है। इस मामले में एसपी क्राइम जांच कर रहे हैं। इधर, सिपाही मनोज का सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मनोज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने रविवार शाम को वसीम उर्फ गादड़, समीम, अर्सलान और सोहेल निवासी मस्जिद के पास प्रेमनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। समीम ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस ने समीम को प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है। बाकी तीनों आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

  • अवैध खनन पर जिम्मेदार होंगे थाना और चौकी प्रभारी : एसएसपी
सिपाही पर हमले के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रविवार रात को घटनास्थल और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि अवैध खनन और ओवरलोडिंग होती है तो थाना और चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी भी कर्मचारी को सूचना मिलती है तो सबसे पहले जानकारी थाना प्रभारी को दी जानी चाहिए। बता दें कि मनोज को सूचना मिलने के बाद वह अकेले ही मौके के लिए रवाना हो गया था।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img