03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उड़ान ‘ ने बच्चों के मन में भर दी भविष्य की उड़ान, स्कूल में जमकर थिरके बच्चे

  •  रेणुका पब्लिक स्कूल में कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने समा बांधा

एफएनएन, रुद्रपुर : रेणुका पब्लिक स्कूल के द्वितीय वार्षिकोत्सव ‘ उड़ान ‘ ने समां बांध दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर तालियां बंटोरी, साथ ही विद्यालय की कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलासपुर अरुण कुमार सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को उत्साहवर्धन किया। मान्यता प्राप्त विद्यालय समिति के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी ने विद्यालय को सफलता से चलाने के लिए प्रबंधन को विशेष शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में नागेश त्रिपाठी, एन पी सिंह, राजकुमार सैनी, अजय ठाकुर, विजय सिंह सागर, विवेक, समाजसेवी हरविंदर सिंह चुघ, गौरक्षा दल के विराट आर्य, डॉ प्रवीण गर्ग, डॉ गिरीश शर्मा, डॉ श्यामल मलिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका चेतना जोशी एवं ज्योति शर्मा ने किया। प्रबंधक समीर उपाध्याय ने विद्यालय के वर्ष भर क्रियाकलापों का संक्षिप्त विवरण दिया, साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष झम्मन लाल शर्मा ने विद्यालय को भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या दीप्ति मेहरा, सिमरजीत कौर, मंजू शर्मा, शीला, सीमा, प्रिंसी, पूजा, शबीना, छाया, रितु, नंदिता एवं अन्य अध्यापिकाओं का योगदान रहा। कराटे की टीम का नेतृत्व मयंक श्रीवास्तव ने मुख्य कराटे कोच कृष्ण के सानिध्य में किया। संगीत प्रबंधन संगीत प्रशिक्षक परमिंदर सिंह द्वारा किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img