03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : जीएमवीएन नहीं, इस बार आईआरसीटीसी से हो सकती है केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग काम इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा जा सकता है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। अभी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाती थी।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालन के लिए नौ कंपनियों के साथ आगामी तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। हेली सेवा के लिए टिकटों की मारामारी को देखते हुए दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग कराने के निर्देश दिए थे।

आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग करने का एक मजबूत सिस्टम है। जिससे हेली सेवा की टिकट बुकिंग का काम दिया जा रहा है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

  • 70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों को ऑनलाइन बुकिंग की जाती है जबकि 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के माध्यम से जाती है। अभी तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का काम जीएमवीएन के माध्यम से किया जाता था।

  • 2022 में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से गए केदारनाथ
बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। मई-जून में यात्रा पर चरम पर होने से हेली सेवा के लिए मारामारी रहती है। केदारनाथ में पल-पल मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा का संचालन भी प्रभावित होता है। जिससे टिकटों की एडवांस बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img