03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा में दो दिवसीय जिला कार्यसमिति का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया, कार्यकताओ में भरा जोश

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : यहां दो दिवसीय जिला कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वन्देमातरम के साथ कार्यसमिति की शुरूआत हुई। वहीं धामी का कार्यसमिति में पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यसमिति की तैयारी में खटीमा शहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की होर्डिग से पटा नजर आया। वहीं कार्यकताओ में ऊर्जा भरने पहुँचे मुख्यमंत्री का गरजोशी से स्वागत हुआ। कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आप सभी नींव हो, जिनकी सक्रियता ओर मेहनत के चलते ही आज केंद्र से लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यसेवक के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर मुझे मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार राज्य हित मे निर्णय लेते हुए विकास के पथ पर देश का सबसे विकसित राज्य बनने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को लेकर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य वामपंथी विचारधारा के लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने चारधाम यात्रा हो या प्रदेश में ऑल वेदर रोड योजनाओ को अंतिम पायदान पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार के बजट में गाँव, गरीब, किसान से लेकर देश को विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यह बजट गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करने वाला और देश को विश्व के मानचित्र सबसे अग्रणी ले जाने की दिशा में गौरवगाथा लिखने वाला है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सभी नवीन जिम्मेदारी पाने वाले जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित जिला मोर्चो में दायित्व पाने वाले कार्यकताओ को बधाई दी और कहा आने वाले चुनाव में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।

दूसरे सत्र में बैठक में संगठनात्मक विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार द्वारा कार्यकताओ को सम्बोधित किया गया। उन्होंने बैठक में पार्टी संग़ठन के विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में संगठन की रचना अपने अंतिम चरण में है और हम बहुत जल्द मण्डल की रचना के बाद बूथ पन्ना प्रमुख तक की योजना पर कार्य करने वाले हैं। अजय कुमार ने कहा हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमे हर कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को आगे रखते हुए समाज हित ने कार्य करते हैं और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि लगातार अपने कार्यक्रम और कार्यशैली की ताकत पर ही संगठन के कार्य को आगे ले जाने का कार्य करती हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी गुरविंदर सिंह चंडोक, विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, सतीश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा, गोपाल बोरा, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन धामी, भवानी भंडारी, रमेश जोशी, अमित पांडे, रामू भारती, अजय मौर्या आदि थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img