03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : मानसखंड की झांकी ने बनाया इतिहास, उत्तराखंड की झांकी को देश में मिला पहला स्थान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी बेहद खास रही। मानसखंड थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी ने देश मे प्रथम स्थान प्राप्त  किया है। झांकी के पहले स्थान पर आने से उत्तराखंड का नाम इतिहास में दर्ज हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है।

पीएम मोदी ने हमेशा अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात कही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत चार धाम की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को भी विकसित किया जा रहा है।

  • सीएम धामी ने दिया था मानसखंड झांकी का सुझाव

बता दें कि भारत सरकार को भेजे गए झांकी का विषय मानसखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुझाया था। उन्होंने मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मानसखंड के रूप में इस विषय का सुझाव दिया था। गढ़वाल की चारधाम यात्रा की भांति सरकार कुमाऊं में मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पर्यटन बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम को झांकी को दिखाया गया था।

  • झांकी में ये था खास

उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर जो उधमसिंह नगर में पाया जाता है, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल आदि व उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया गया था। झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपण कला से लिखा गया था। जागेश्वर धाम का मंदिर घनघोर देवदार के वृक्षों के बीच में है। इसलिए झांकी में मंदिर के आगे और पीछे घनघोर देवदार के वृक्षो का सीन तैयार किया गया था।

  • ऐपण क्या हैं

ऐपण कुमाऊं की समृद्ध और गरिमापूर्ण परंपरा है। इसे गेरू (लाल मिट्टी जो पानी के घोल से तैयार किया जाता है) पर बिस्वार (चावल के आटे का घोल) से अलग-अलग बेलें और चौकियां बनाई जाती हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, नामकरण संस्कार, विवाह, जनेऊ आदि जैसे समारोहों की शुरुआत ऐपण बनाने से की जाती है। यह माना जाता है कि ऐपण सकारात्मकता और समृद्धि लाता है।

  • थीम सांग से बढ़ा उत्साह

झांकी का थीम सांग ‘जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाला’ को पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध जनकवि जनार्दन उप्रेती ने लिखा था। उसको सौरभ मैठाणी और साथियों ने सुर दिया था। इस थीम गीत के निर्माता पहाड़ी दगड़िया निवासी देहरादून थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img