Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कहा- सपा की...

रुदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कहा- सपा की मजबूती के लिए करेंगे संगठन की बैठक

एफएनएन, रुदपुर/हल्‍द्वानी:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को उत्‍तराखंड दौरे पर रहे। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

  • सपा के प्रदेश संगठन की बैठक जल्द

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदपुर पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की।

बाहर आने पर पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा ने कहा कि जल्द उत्तराखंड में सपा की मजबूती के लिए संगठन की बैठक करेंगे। किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क के आवास पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी के सपा नेता इकबाल सिंह चीमा से एनएच 74 और 87 के अधूरे निर्माण को लेकर विस्तार से पूछा।

साथ ही कहा कि उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बाद विकास क्यों नहीं हो पा रहा। यहां पर नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर इकबाल सिंह, राजेन्द्र सिंह खारा, तरसेम सिंह खारा, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, दिलेर सिंह, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां वह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments