03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत और एक घायल

Spread the love

एफएनएन, टिहरी:  टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्‍टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में तीन कार सवारों की मौत हुई है और एक सवार घायल हुआ है। मंगलवार को यह हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। सूचना पाकर एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

  • खाई में गिरा चरवाहा, गंभीर घायल

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत अल्दवा गांव के समीप से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ चरवाहा सोमवार शाम अपने डेरे पर वापस लौट आया। बुरी तरह घायल चरवाहे को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। गायब चरवाहे की तलाश में पूरे दिन वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र के जंगलों को खंगालती रही।

जनपद टिहरी के अंतर्गत भिलंगना प्रखंड के ग्राम कुरड़ी-पिनस्वार से चरवाहों का एक दल अपने भेड़-बकरियों को चुगाने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम अल्दवा के समीप वन क्षेत्र में रूका हुआ है। इसी दल में शामिल 50 वर्षीय धर्म सिंह रविवार दोपहर किसी कार्य से कोटद्वार आया।

 

कोटद्वार से वापस लौटने में धर्म सिंह को देर हो गई। रात्रि करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन धर्म सिंह को अल्दवा गांव के समीप छोड़ वापस लौट गया। धर्म सिंह सुबह तक डेरे में नहीं पहुंचा तो डेरे में मौजूद अन्य जनों ने ग्रामीणों को साथ ले उसकी तलाश शुरू कर दी। जिस स्थान पर मैक्स चालक ने धर्म सिंह को छोड़ा था, वहीं तीन सौ मीटर नीचे ग्रामीणों को धर्म सिंह के जूते व पर्स मिले। समीप ही खून के निशान भी नजर आए।

जंगली जानवर के हमले की आशंका के चलते ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुगड्डा रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार डोबरियाल के नेतृत्व में वन कर्मी धर्म सिंह की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक राजेश राणा भी ग्रामीणों के साथ जंगल में धर्म सिंह की तलाश शुरू कर दी।

सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुआ खोजी अभियान शाम करीब पांच बजे तक चला। राजस्व उप निरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि शाम करीब पांच बजे धर्म सिंह घायल हालत में अपने डेरे में पहुंच गया। धर्म सिंह से मिली जानकारी के आधार पर राजेश ने बताया कि मैक्स से उतरने के बाद वह सड़क किनारे अपने बैग को रख लघुशंका करने लगा।

इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खाई में जा गिरा। पूरी रात वह खाई में बेहोश पड़ा रहा। सुबह होश आने पर उसने धीरे-धीरे डेरे की ओर बढ़ना शुरू किया और काफी प्रयास के बाद शाम को डेरे में पहुंच पाया। राजेश ने बताया कि धर्म सिंह को काफी चोट आई हैं व उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा जा रहा है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img