03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के दो स्टार्टअप को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के दो स्टार्टअप को राष्ट्रीय अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिंगतरा एयरो स्पेस और इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप कंपनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया है।

वर्ष 2018 में राहुल रावत और अनिरूद्ध शर्मा ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के आइडिया पर स्टार्टअप बनने का फैसला लिया। अपने आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए दिगंतरा एयरो स्पेस स्टार्टअप कंपनी बनाई। पिछले वर्ष जून 2022 में दिगंतरा एयरो स्पेस ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के लिए इसरो के सहयोग से एक उपग्रह लॉच किया है। यह उपग्रह अंतरिक्ष में रेडिएशन में होने वाले बदलाव की जानकारी देगा।

दिगंतरा एयरो स्पेस कंपनी के सह संस्थापक व मुख्य परिचालन अधिकारी राहुल रावत का कहना है जिस पर धरती पर मौसम बदलाव देने को मिल रही है। उसी तरह अंतरिक्ष में रेडिएशन के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने ऐसा सैटेलाइट तैयार किया है। जिससे अंतरिक्ष में होने वाले मौसम बदलाव की सही जानकारी मिल सकती है।

इंडीजीनियस इनर्जी स्टार्टअप इलेक्टि्क बैटरी बनाने का काम कर रही है। आने वाले समय में विद्युत चलित वाहनों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इंडीजीनियस इनर्जी ने बैटरी की स्टोरेज बढ़ाने की तकनीक विकसित की है। सोमवार को दिगंतरा एयरो स्पेस के राहुल रावत और इंडीजीनियस इनर्जी के प्रो. योगेश शर्मा ने टीम के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप अवॉर्ड प्राप्त किया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img