03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ पर अजय भट्ट ने मानी गलती, कहा-अब लोगों को बचाना प्राथमिकता

एफ एन एन, हल्द्वानी : जोशीमठ आपदा का निरीक्षण कर लौटे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माना कि पूर्व में हुए सर्वे में हमसे गलती हो गई लेकिन अब हमारा कर्तव्य लोगों को बचाने का है। उनका कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ कच्चे हैं, इसलिए लगातार ऐसी आपदाएं आ रही हैं, जोशीमठ में जो होना था वह हो गया, अब सबसे पहली प्राथमिकता लोगों के पुनर्वास और उनके मुआवजे को लेकर है, जिसमें सरकार गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे राज्य के सर्वे की घोषणा की है क्योंकि कई जगह से इस तरह की और जानकारियां मिल रही है।

 

अभी सरकार का कर्तव्य सबसे पहले लोगों को बचाने का है, इसलिए पूरा सरकारी सिस्टम लोगों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जगह शिफ्ट करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद जोशीमठ आपदा की गंभीरता से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता थी की जो 613 मकानों में दरार आ गई थी उन सभी को शिफ्ट कर दिया गया है। उनके लिए हर संभव मदद की जा रही है इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि जहां भी इस तरह की दिक्कतें आएंगी वहां का भी तत्काल सर्वे किया जाएगा।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img