03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए बढ़ी सुरक्षा, एसडीआरएफ, नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड व पीएसी की गई तैनात

एफएनएन, जोशीमठ : जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर पीएससी, एसडीआरएफ व पुलिस टीमें बढ़ा दी हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की तीन बटालियन, एनडीआरएफ की एक बटालियन, फायर ब्रिगेड की टीमें जोशीमठ में तैनात की गई हैं।

किसी भी परिस्थिति के मध्य नजर रेस्क्यू व सुरक्षा के लिए पुलिस ने बढ़ाई गई हैं। वही अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि जिन घरों में दरारें आई हैं उन घरों से लोगों को शिफ्ट करना पड़ सकता है। ऐसे में वहां चोरी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसको देखते हुए एक कंपनी पीएसी जोशीमठ रवाना कर दी गई है जोकि चोरियों के अलावा अन्य सुरक्षा प्रदान करेगी।

  • प्रभावित क्षेत्र को अविलम्ब खाली कराए जाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र को अविलम्ब खाली कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, लोगों को जिस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पेयजल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग को भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में टूटी पेयजल लाईनों, सीवर एवं विद्युत लाईनों आदि को भी दुरूस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि भू-धंसाव के कारण पेयजल की टूटी लाइनों से भू-धंसाव बढ़ने और विद्युत लाईनों से प्रभावित क्षेत्र में जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए रखते हुए उच्चाधिकारियों को भी क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img