03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ भू-धंसाव : …तो क्या टनल के लिए विस्फोट करने से ही हो रहा भू-धंसाव? प्रशासन ने NTPC के सभी कार्यों पर लगाई रोक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, जोशीमठ : जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। प्रभावित लोगों ने दिनभर बदरीनाथ हाईवे पर चक्काजाम रखा। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जोशीमठ में भूमिगत टनल के निर्माण को लेकर विस्फोट किए जा रहे हैं। जिससे जोशीमठ नगर में भू-धंसाव हो रहा है।

जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग बाईपास मार्ग के निर्माण के साथ ही एनटीपीसी के परियोजना निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं।

एनटीपीसी को प्रभावित परिवारों के लिए जोशीमठ के सुरक्षित स्थानों में लगभग 2000 प्री फेब्रीकेट हट्स बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर साढ़े तीन बजे लोगों ने हाईवे से जाम हटाया और अपने घरों को लौट गए। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सुबह आठ बजे जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर स्थानीय लोग सड़क पर एकत्रित हुए। मुख्य बाजार से औली मार्ग तक लोग जुलूस प्रदर्शन के साथ पहुंचे। यहां हाईवे पर जाम लगा दिया गया। किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया गया। प्रभावित परिवार हाईवे पर ही बैठ गए। मौके पर पर मौजूद अधिकारियों ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, लेकिन वे नहीं माने।

आंदोलनकारियों का कहना था कि जोशीमठ नगर में भूमिगत टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में एनटीपीसी की ओर से विस्फोट किए जा रहे हैं। जिससे जोशीमठ नगर में भू-धंसाव हो रहा है। कहा गया कि टनल में भारी मात्रा में पानी जमा है। यह पानी जमीन से बाहर निकल रहा है। टनल में जमा पानी के निस्तारण की व्यवस्था की जाए। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने लोगों को बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

साथ ही हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ में चल रहे सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। वैज्ञानिकों की टीम जोशीमठ नगर का सर्वेक्षण कार्य करेगी। जिला प्रशासन के आश्वासन पर संघर्ष समिति ने जाम खुलवाया। संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि अभी आंदोलन स्थगित नहीं किया है। यदि आश्वासन के बाद भी जोशीमठ क्षेत्र में परियोजना निर्माण कार्य होते हैं, तो फिर आंदोलन शुरु  कर दिया जाएगा।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष चंडी बहुगुणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।को देखेगा इसमें सभी धर्म समुदाय और वर्ग के लोग शामिल किए जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img