03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। इसके लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे। कोविड 19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार से बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img