03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सात सितंबर से दिल्ली में दौड़ेगी मेट्रो

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 5 माह से बंद मेट्रो ट्रेनें आगामी सात सितंबर से फिर से दौड़ने लगेंगी। सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मान लिया है। इसका मतलब कि दिल्ली में मेट्रो चलाने की मंजूरी मिली मिल गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली मेट्रो का संचालन सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से शुरू किए जाने की अनुमति मिलने से खुश हूं।

स्मार्ट कार्ड खरीदने की व्यवस्था

कोरोनावायरस की महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) सात सितंबर से अपनी सेवाओं को नए दिशा-निर्देशों के साथ सावधानी बरतते हुए व्यवस्थित तरीके से बहाल करेगा। दिल्ली मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद हैं। स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड खरीदने की व्यवस्था रहेगी और यात्री सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज के लिए डिजिटल तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा।

230 से ज्यादा स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा घेरा

यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारी चल रही है कि मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो तथा कोविड-19 के काल में मेट्रो के 230 से ज्यादा स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया जाए। सरकार द्वारा 7 सितंबर से शुरू हो रहे ‘अनलॉक चार’ के चरण में मेट्रो ट्रेन सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img