03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन दशकों से सरकारी भूमि पर काबिज नागरिकों को मालिकाना हक,पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित

एफएनएन ,सितारगंज :नगर में तीन दशकों से सरकारी भूमि पर काबिज नागरिकों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग मुखर होने लगी है। पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद पालिकाध्यक्ष ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। चेताया कि यदि उनकी मांग को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी भूमि पर आवास बनाकर रहने या व्यावसायिक दुकान बनाकर व्यवसाय करने वाले नागरिकों को उनसे उचित मूल्य लेकर मालिकाना हक दिया जाए। वर्तमान नगर पालिका बोर्ड ने 23 जून के प्रस्ताव संख्या 22 में यह प्रस्ताव पास किया कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अधिकांश नागरिक सरकारी भूमि पर लंबे समय से अपना आवास बनाकर रह रहे हैं और व्यवसायिक दुकानें बनाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

अधिकांश नागरिकों की लीज संबंधित पत्रावली प्रशासन के समक्ष प्रस्तावित है।
ऐसे नागरिकों को कब्जे की अवधि तय कर निर्धारित शुल्क जमा कराकर उन्हें मालिकाना हक दिया जाए। इस मांग को और तेज करने के लिए पालिकाध्यक्ष दुबे ने नागरिकों के बीच में जाकर उनसे संपर्क कर आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। चेताया कि यदि सरकार उनकी मांग को अनदेखा करेगी तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए जनसंपर्क किया रहा है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img