03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निर्दयी माता-पिता ने 28 दिन की मासूम बच्‍ची को नहर में फेंक कर मौत के घाट उतारा था ,मासूम को मिला इंसाफ ,कोर्ट ने सुनाई सजा

एफएनएन,खटीमा : निर्दयी माता-पिता ने 28 दिन की मासूम बच्‍ची को नहर में फेंक कर मौत के घाट उतारा था। अब तीन साल बाद उस मासूम को इंसाफ मिला है। दोषी मां को आजीवन कारावास व पिता को चार वर्ष की सजा मिली है।

 

  • चकरपुर के पचौरिया में हुई थी 28 दिनों की बच्ची की हत्या

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह ने तीन साल पूर्व चकरपुर के पचौरिया में हुई 28 दिनों की बच्ची की हत्या के आरोप में दोषी मां को आजीवन कारावास एवं पिता को चार वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही आठ व तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

चकरपुर पचौरिया नईबस्ती गांव के विजय कुमार उर्फ गोविंद प्रसाद ने 16 दिसंबर 2019 को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि 28 दिनों की उनकी पुत्री प्रियांशी अपनी मां के साथ कमरे में सोई हुई थी। अचानक वह गायब हो गई थी। 

पुलिस ने जब विवेचना की तो पता चला कि पुत्री गायब नहीं हुई, बल्कि उसकी मां निशा उर्फ नगमा व पिता विजय कुमार ने ही उसे मारा था। शव को शारदा नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद बच्ची के अपहरण झूठी सूचना गांव में फैला दी थी।

  • शारदा नहर से बच्ची का शव बरामद कर लिया था

27 दिसंबर 2019 को पुलिस ने शारदा नहर से बच्ची का शव बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को आरोपित बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर भेज दिया था। यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश की अदालत में पहुंचा। पुलिस ने 16 मार्च 2020 को को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे।

अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सौरभ ओझा ने पैरवी करते हुए नौ गवाहों को पेश किया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश सिंह ने दोषी पाते हुए मां निशा उर्फ नगमा को धारा 302 व 201 में आजीवन कारावास एवं आठ हजार रुपए का अर्थदंड एवं पिता विजय कुमार उर्फ गोविंद प्रसाद को साक्ष्य आरोप छुपाने के आरोप में धारा 201 में चार साल की सजा व तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img