03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर,प्रमुख दो ट्रेन अगले तीन माह नही चलेंगी,कोहरे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिया गया निर्णय

Spread the love

एफएनएन,देहरादून :कोहरे को देखते और  को लेकर रेलवे ने दो ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि, ट्रेंने रद्द होने की वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतें शुरू हो गई हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द की गई है।

दून स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन जनता और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है।

ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। इधर, उक्त दो ट्रेन रद्द होने की वजह से इस रूट के यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे कई यात्री हैं जो तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक करा चुके थे।

वैकल्पि व्यवस्था करने की मांग

अचानक से ट्रेन रद्द होने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्योंकि दूसरी किसी ट्रेन का टिकट कंफर्म होगा या नहीं ये भी पता नहीं है। इस रूट के यात्रियों की मांग है कि रेवले प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पि व्यवस्था की जाए। इधर, स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि कोहरे को देखते हुए इन ट्रेनों को सर्दियों में रद्द करना पड़ता है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img